वाल्मिक खेल मैदान पर आमला प्रीमियर सुपर लोग 16 हुआ आगाज, समाज सेवी आराधना ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ

Estimated read time 0 min read
  • सुषमा महिला जन कल्याण शिक्षण समिति के बैनरतले, वाल्मिक खेल मैदान पर हो रहा आयोजन
  • विजेता को 11001/एवं उप विजेता को मिलेगा 5001 नगद पुरुस्कार एवं ट्राफी

बोरदेही। नगर के हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित वाल्मिक स्पोर्ट्स खेल मैदान आमला मे आमला प्रीमियर लीग सुपर 16 टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ । प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आयोजन कर्ता सुषमा महिला जन कल्याण शिक्षण समिति आमला अध्यक्ष आराधना मालवीय ने रिबन काटकर किया एव  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता शुभारंभ अवसर पर वाल्मिक क्लब आमला सदस्य गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे । समिति अध्यक्ष आराधना मालवीय ने कहा की आमला में उभरती खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिति द्वारा समय समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में वाल्मिक खेल मैदान पर आमला प्रीमियम लोग सुपर 16 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । प्रतियोगिता में स्थानीय टीम रेल्वे आमला, निमझिरी, जय हो क्लब आमला, मां भवानी क्लब आमला, एवं वाल्मिक स्पोर्ट्स क्लब आमला की टीमों ने भाग लिया है ।  समिति ने नगर की खेल प्रेमी जनता से आयोजित प्रतियोगिता मे खेल मैदान पहुंच खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर प्रतियोगिता को सफल बनाने अपील की है ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours