
सारनी : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है,जिसके लिए राष्ट्र प्रथम फिर दल है,यहां व्यक्ति से नहीं पार्टी से व्यक्ति कि पहचान होती है, आज अगर सुधाकर पवार का सम्मान है तो वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नाते है इसलिए पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण से समयबद्धता के भीतर करना हम सबका कर्तव्य है,उक्त विचार शुक्रवार 24 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारनी में सारनी व बगड़ोना मंडल की शक्तिकेंद्र और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं कि बैठक में व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा की आगामी दिनों में प्रत्येक माह मंडलों की मासिक बैठक पृथक पृथक सम्पन्न किए जाने के साथ ही शक्तिकेंद्र स्तर कि बैठके भी अनिवार्य रुप से संपन्न होगी जिसमे पार्टी के प्रदेश और केंद्र संगठन से मिले कार्यों का धरातल पर क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा उन्होंने पार्टी की मंडल स्तरीय बैठके मंडल कार्यालय के साथ ही मंडल के अलग अलग स्थानों पर करने का सुझाव भी मंडल अध्यक्षों को दिया,उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है अगर कोई जिम्मेदार पदाधिकारी पार्टी की आवश्यक बैठकों में उपस्थित होने में असमर्थ है तो उनके स्थान पर सक्रिय और दायित्ववान कार्यकर्त्ता को संबंधित जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी के दायित्वों और कार्यों का क्रियान्वयन मंडल संगठन कराए,जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया की मंडल के साथ ही शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर कि बैठके भी प्रतिमाह अनिवार्य रुप से आप करेंगे तो चुनावों में आपको सहजता होगी और आप बेहतर परिणाम पार्टी के लिए प्राप्त कर सकते है।
बैठक को जिला महामंत्री कमलेश सिंह द्वारा भी सम्बोधित किया गया। बैठक से पुर्व उपस्थित अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार,मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत सारनी,दीपक सिनोटिया बगडोना,भाजपा जिला सहकार्यालय मंत्री सुधा चंद्रा,महामंत्री विनय मदने, महामंत्री नन्हें सिंह,अजय साकरे अंगद यादव,विधायक प्रतिनिधि रूपेंद्र चौहान,भीम बहादुर थापा, मोहन मोरे, जगदीश आहुजा,रविन्द्र पांसे,जगदीश पवार,मुकेश यादव, योगेश बर्डे ,दशरथ सिंह जाट,किरण राजकुमार नागले,वंदना पटले,वंदना मालवीय, मारिसा वाघमारे,प्रवीण सोनी, विन्नी राय, सतीश चौरे ,नोखेलाल गोहे, मिथुन दास,मंजीत सिंह,दिनेश साबले,संजीत चौधरी ,नारायण खातरकर, हेमंत साहू ,दिनेश कापसे, विजय वानखेड़े ,मिश्रीलाल परते ,बबलू नर्रे ,सतीश चोरे ,राजेश पटेया ,दिनेश यादव ,गणेश महस्की, गणेश पाल, राजेश पाल मनीष धोटे ,अमित रॉय, रमेश खवसे ,धर्मेंद्र राय, मिंटू रॉय ,सुनिल पाटील,निखलेश गजभिए,अमित मंडल ,अमर राणा, बाबू सिंह, दिनेश यादव, महेंद्र सराटकर, दिलीप बारस्कर, गुमान सिंह ,किशोरी अहिरवार ,मनोहर विश्वकर्मा, रमेश यादव ,मुकेश सोनारे, बॉबी हैदर, मुन्ना मन्नासे सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours