भैंसदेही व आठनेर सीएमओ के निधन पर जताया शोक

Estimated read time 1 min read

सारनी। नगर परिषद भैंसदेही सीएमओ शेख सलीम व आठनेर नगर परिषद के सीएमओ शेख अख्तर के अकस्मात निधन पर नगर पालिका परिषद सारनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने शोक जताया। सोमवार को इसे लेकर एक शोक सभा के माध्यम से दो मिनट का मौन रख दिवंगत अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने कार्य शुरू करने के पूर्व 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष श्री भीमबहादुर थापा ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। नगर पालिका परिषद सारनी के सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारियों ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। वक्ताओं ने दिवंगत दोनों अधिकारियों को कर्मशील योद्धा बताया। उन्होंने बताया दोनों अधिकारी गंभीर बीमारी से संक्रमित होने के बाद भी पूरे समय जनता की सेवा में जुटे रहे। संक्रमण से जीतने के बाद भी वे दुर्भाग्यवश जीवन की जंग हार गए। इस सभा में अन्य लोगों ने  भी अपने विचार रखकर दोनों दिवंगत अधिकारियों के साथ किए कार्यों को याद किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours