भीमपुर चौकी प्रभारी ने ज्ञापन लेने से किया इंकार

Estimated read time 1 min read

चिचोली (मनोज सातनकर)। लक्कड़जाम  बूचा खेड़ा गांव से प्रेमलाल सहित 8 लोगो आपसी विवाद मामले में रिपोर्ट लिखाने आये तब भीमपुर पुलिस ने इन सभी फरियादी को बैगर आवेदन लिए भी बंद कमरे में ले जाकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि उस दिन भीमपुर चौकी में चार पुलिस वाले थे प्रेमलाल उनको नही जानता सभी ने प्रेमलालआदिवासी की पाइप से पिटाई की उक्त मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो पूरा गांव प्रेमलाल के साथ आ गया और आज भीमपुर नायाब तहसीलदार को जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौपा। पुलिस कर्मचारियों को जो आदिवासी के साथ उनकी समस्या सुने बगेर  उनकी पिटाई की गई आवेदन लिए बिना पुलिस चौकी से चलता किया गया । बताया जा रहा है कि लंबे समय से यहां इस प्रकार की घटनाए हो रही है पुलिस जनता को न्याय दिलाने में सहयोग की अपेक्षा शोषण कर रही है। बूचा खेडा सहित ग्रामीणों ने यह पदस्थ सभी कर्मचारियों को अन्यत्र किये जाने की मॉग के साथ आरक्षकों द्वारा की गई पिटाई की जांच कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की माग की जा रही है। भीमपुर चौकी प्रभारी संदीप परतेती  ने चर्चा में बताया कि बूचखेड़ा गांव में 16 जुलाई को गांव की पंचायत में गांव के तीन युवकों पर जादू टोने को लेकTर पंचायत बैठी वह पर दो पक्षो में विवाद हुआ और मार पिटाई हुई उसकी घटना है जिससे में दोनों पक्षो को समझाइश दी गई साथ ही  दोनों पक्षो पर मामला भी दर्ज किया जिसमें दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पिटाई ओर अन्य आरोपी लगाए जा रहे है ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours