

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम एवं एवं वृक्षारोपण प्रभारी नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के नेतृत्व में भा ज पा सारनी मंडल कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पी जे शर्मा जी के एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के कर कमलों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ कर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें शर्मा जी ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता और अखंडता के लिए जीवन पर्यंत काम किया और अपने जीवन को देश के लिए बलिदान भी कर दिया। मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने डॉक्टर साहब को स्मरण करते हुए कहां की भारत में एक निशान एक विधान और एक प्रधान के नारे को बुलंद किया। वहीं शोभापुर सेक्टर में भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे के नेतृत्व में शोभापुर बागडोना के सभी 23 मतदान केंद्रों पर पौधारोपण कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया गया। जहां वार्ड क्रमांक 30 में भाजपा के जिला मंत्री रणजीत सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संघर्ष देश के लिए व्यर्थ नहीं गया आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद केंद्र में मोदी जी के सरकार में कश्मीर से धारा 370 को समाप्ति कर देश से दो विधान दो निशान और दो प्रधान को समाप्त कर दिया साथ ही साथ कहा कि सारणी क्षेत्र के 83 बूथो पर बूथ अध्यक्षों वार्ड पार्षदों एवं वार्ड के कार्यकर्ताओ ने आम ,नीम, जामुन ,कटहल ,अशोक ,गुलमोहर के वृक्ष लगाकर बलिदान दिवस मनाया । मंडल सारणी के पदाधिकारी ने जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय हेमन्त खंडेलवाल जी लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके आमला सारणी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी के निर्देशानुसार कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सारणी पाथाखेड़ा शोभापुर सेक्टर में अपने अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा जिला मंत्री रंजीत सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशिक्षण विभाग कमलेश सिंह, महामंत्री किशोर बरदे,प्रकाश शिवहरे के नेतृत्व में विभिन्न 36 वार्डों के 83 बूथों पर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर मुक्त रूप से मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशिक्षण विभाग कमलेश सिंह, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ नेता पंजाब राव बारस्कर, जगन्नाथ डेहरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, महामंत्री प्रकाश शिवहरे,जगदीश पवार, अशोक बारगे, रविंद्र पांसे, उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कृष्णा साहू, रेवाशंकर मगरदे,रविंद्र देशमुख, शिबू सिंह, मदन चौधरी, श्याम बिहारे, अजय साकरे, मुन्ना पाटि,ल सुभाष डोंगरे,सुनील सातनकर, महिला मोर्चा महामंत्री मीरा गावंडे, मंत्री सुनंदा नंदू पाटिल, विनय मदने, कुबेर डोंगरे, योगेश बर्डे, प्रकाश ङेहरीया, राकेश सोनी,अजय साकरे, वीनी रॉय,प्रवीण सोनी, राहुल वर्मा,प्रत्येक पार्षद प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष प्रत्येक बूथ अध्यक्ष मंडल सारणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours