भाजपा नगर मंडल आमला में सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत

Estimated read time 0 min read

आमला। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। जिसकी शुरुआत आज मां रेणुका मंदिर प्रांगण छावल में सफाई अभियान चलाकर हुई। जिसके तहत परिसर एवं पहुंच मार्ग की सफाई की कूड़ा कचरा इकट्ठा कर जलाया गया श्रद्धालुओं को समझाइश दी गई कि कूड़ा कचरा डस्टबिन में ही डालें एवं सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके पश्चात सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की गई एवं प्रार्थना की गई की हे मां जगत जननी भारत में इस कोरोना महामारी से सभी जनता की रक्षा करना एवं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री को दीर्घायु प्रदान करना एवं उनकी अनेक विपत्तियों से रक्षा करना।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष श्री रामकिशोर देशमुख, रामपाल मोडक,, राकेश धामोडऐ,निलेश राठोर,लखन यादव ,प्रकाश झर बड़े,नितिन खातरकर, कैलाश यादव, प्रदीप चौहान,कमलेश यादव,उमेश यादव भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष हरि यादव भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अमुंना यादव    आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours