
सारनी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडल सारनी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में पूर्णता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिले के मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, पूर्व मड़ल महामंत्री जीपी सिंह के आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय में छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक थे उन्होंने सर्वप्रथम पाक अधिकृत कश्मीर एवं जम्मू कश्मीर को भारत में विलय हेतु आवाज इन्होंने ही बुलंद की थी इनका ही नारा था एक देश में दो प्रधान दो विधान नहीं चलेगा। मंडल सुधा चंद्रा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक नाम नहीं एक विचार है उनके ही विचारों से भारतीय जनता पार्टी सर्वप्रथम जनसंघ के रूप में स्थापित हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से यह पार्टी की नींव रखी गई इस पार्टी का मुख्य कार्य भारत में निवास कर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति के उदय अंतोदय से था दोनों ने अपने जीवन पर्यंत प्रयास किया आज उसी के फल स्वरुप भारत की अखंडता जम्मू कश्मीर का भारत में विलय धारा 370 का हटना इस सब विचार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के थे। इस कार्यक्रम को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष बहादुर थापा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रेवा शंकर मगरदे, नागेंद्र निगम, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिबू सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बौरासी, प्रकाश डेहरिया, विनय मदने, मुकेश यादव, कुबेर डोंगरे, पार्षद मनोज ठाकुर, महेंद्र पवार, राकेश सोनी, खेल प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मुलेश रणित, पप्पू यादव, राहुल कापसे, प्रवीण सोनी, विनय राय, बाबू सिंह, सुनंदा पाटिल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours