- जिले के 1580 बूथो का होगा डिजिटलाईजेशन
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी को विस्तार देने और मजबूत बनाने में हमारे पितृपुरूष श्रृद्वेय कुशाभाउ ठाकरे का अमूल्य योगदान रहा है। यह वर्ष उनका जन्म शताब्दी वर्ष है। प्रदेश संगठन इसे संगठन पर्व के रूप मे मना रहा है। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बुधवार को जिला कार्यालय विजय भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में व्यक्त किए। पत्रकारवार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वसंत बाबा माकोडे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य भी मौजूद थें। श्री शुक्ला ने कहा कि संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें प्रदेश के लगभग 20 हजार कार्यकर्ता 20 से 30 जनवरी तक 65 हजार बूथो पर जाकर हर बूथ को डिजीटल और सक्षम बनाने का कार्य करेगें। ये कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन समयदानी बनकर नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यो को संपन्न कराएगें। श्री शुक्ला ने बताया बैतूल जिले के 29 संगठनात्मक मंडलो के 276 शक्ति केन्द्रो पर 520 कार्यकर्ता इस अभियान के तहत जिले के 1580 बूथो का फिजीकली वेरिफिकेशन और डिजीटलाईजेशन करेगें। इसके लिए पार्टी ने संगठन एप्प भी लॉच किया है। जिसे आईटी कार्यकर्ताओ के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि 18 जनवरी तक जिले में 703 बूथो का वेरीफिकेशन भी हो चुका है। श्री शुक्ला ने कहा कि इस अभियान में पार्टी का हर स्तर का कार्यकर्ता जुडेगा। 20 जनवरी से 30 जनवरी तक पूरी पार्टी बूथ पर होगी। श्री शुक्ला ने बूथ विस्तारक योजना को राजनीतिक इतिहास में अब तक का सबसे बडा अभियान बताया। श्री शुक्ला ने कहा कि संगठन पर्व के तहत हर बूथ को सक्षम बनाकर पार्टी श्रृद्वेय कुशाभाउ ठाकरे को श्रृद्वांजलि देगी।
+ There are no comments
Add yours