पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, शिक्षिका के खिलाफ नारेबाजी कर किया थाने का घेराव

Estimated read time 1 min read
  • थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वें के आश्वासन के बाद थाने से लौटे ग्रामीण और स्कूली बच्चे

सारनी। पिछले एक माह से माध्यमिक शाला लोनिया स्कूल में लगातार तीन शिक्षिकों के वर्चस्व की लड़ाई खिलाफ अब आंदोलन उग्र होती दिखाई दे रहा है। इस मामले में पहले भी शिकायत बैतूल आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त,एसडीओपी सारनी,सीएम हेल्पलाइन और क्षेत्रीय विधायक यहां तक के भाजपा जिला अध्यक्ष तक की जा चुकी है। तीनों शिक्षक दिखावे के वर्चस्व की लड़ाई में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। माध्यमिक शाला लोनिया की महिला शिक्षकों के दुर्व्यवहार से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार और ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज करा देने से विवाद और बढ़ गया। ग्रामीणों की खामोशी के बावजूद जब पानी सिर के ऊपर से जाने लगा तो स्कूली बच्चों को न्याय के लिए आगे आना पड़ा। सोमवार को माध्यमिक शाला के 2 दर्जन से अधिक बच्चों के साथ सरपंच, उपसरपंच और दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। अभिभावकों का साफ कहना है कि हम बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल भेजते हैं लेकिन स्कूल में महिला शिक्षकों के दुर्व्यवहार से बच्चों के भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। अभिभावकों ने कहा हमारे बच्चों पर महिला शिक्षकों द्वारा मोबाइल चोरी का आरोप लगाया जाता है। बच्चों को कभी माता-पिता की तो कभी विद्या माता की कसमें खिलाई जाती है। इतना ही नहीं बच्चों को फेल करने तक की धमकी दी जा रही है। महिला शिक्षकों के इस रवैये और दुर्व्यवहार से स्कूली बच्चों में भय का माहौल है। अभिभावकों का कहना है। माध्यमिक शाला में तीन महिला शिक्षक पदस्थ है। तीनों में आपसी संबंध में नहीं बन रहा है। जिसकी सजा दुर्व्यवहार के रूप में बच्चों को मिल रही हैं। सोमवार दोपहर को पुलिस थाना सारणी पहुंचे अभिभावक और बच्चों ने थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे,ललित यादव को स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षकों के दुर्व्यवहार की पूरी दास्तां सुनाई। ग्रामीणों सरपंच हरिशंकर लोबानसे,उपसरपंच विश्राम नर्रे,मनोहर विश्वकर्मा,स्कूल शिक्षा समिति अध्यक्ष बसंत उईके,ममता बाई,विमला बाई,कविता बाई,सुभाष यादव ने बताया कुछ दिन पहले शिक्षिका नीता मिश्रा द्वारा मोबाइल चोरी होने पर पुलिस में शिकायत कराई और स्कूली बच्चों के बैग की तलाशी कराई गई। गांव के सरपंच, उप सरपंच समेत ग्रामीण इस मामले में स्कूल पहुंचे और समझाइश देकर लौटे तो सरपंच उप सरपंच समेत गांव के 17 लोगों पर शिक्षिका द्वारा धारा 107,116 की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करा दी गई। इससे ग्रामीणों में महिला शिक्षकों के प्रति खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है। शाला प्रभारी मीना यादव और शिक्षिका नीता मिश्रा के बीच अक्सर विवाद होते रहता है जिससे बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने महिला शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की है। साथ ही इस मामले में उचित कार्रवाई की भी मांग की है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कुशवाहा के दूरभाष क्रंमाक 98262 89708 पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका दूरभाष संपर्क क्षेत्र से बाहर आ रहा था।

More From Author

+ There are no comments

Add yours