- गुरुवार को जितेंद्र सिंह कुशवाह वार्षिक निरीक्षण के तहत सारनी थाने का किया अवलोकन
सारनी। सामाजिक सरोकारों में पुलिस को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तब जाकर ही सामाजिक स्तर पर अपराध में कमी आ सकती है।यह उद्गार होशंगाबाद रेज के आईटी जितेंद्र सिह कुशवाहा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सारनी थाने में कहा,उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से सीधे तौर से जुड़ जाने पर सामाजिक लोगों का पुलिस से सीधा संवाद होता है और इस संवाद के जरिए समाज में घटित होने वाले छोटे बड़े अपराधों पर अंकुश लगाने की पहल की जा सकती और इस पर कार्य भी किया जा रहा है। जिसमें सफलता भी प्राप्त हो रहे है।पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में अपराध की संख्या कम हो इसे ध्यान में रखकर ही थानों का निर्माण किया जा रहा है और इसमें सफलता भी मिल रही है। कम संसाधन और ज्यादा तनाव के बाद भी स्थानीय पुलिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। गुरुवार को सारनी थाने में पहुंचने के पहले पुलिस सलामी लेने के बाद सारनी थाने के स्टोर माल गोदाम,महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी से महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की जानकारी भी ली और कितने मामलों में निराकरण हो चुका है यह भी पूछा।उसके पूर्व सारनी थाने के सभी छोटे-बड़े कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना उसके बाद उनकी छोटी-मोटी समस्याओं का निराकरण जल्द करने का आश्वासन उन्होंने दिया है।बैतुल पुलिस अधीक्षक सीमाल प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि संगवारी संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है,इसके तहत महिला से संबंधित अपराधों में सीधे कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है आसपास कार्यक्रम में शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में वह लोग जो हंसमुख थे और अचानक गुमसुम हो गए हैं और आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। इन्हें चिन्हित करके पुलिस के द्वारा उन्हें आत्महत्या समाधान नहीं समस्या है पर समझाइश दी कर आत्महत्या करने से रोकने का कार्य किया जा रहा है और संपूर्ण जिले में इसका परिणाम भी बेहतर आने लगा है। तत्पश्चात होशंगाबाद रेंज के आईजी जीतेंद्र सिंह कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा जोशी,सारनी एसडीओपी अभय राम चौधरी,थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के साथ थाने में बैठकर महत्वपूर्ण अपराधों के निराकरण के संबंध में चर्चा कर पेंडिंग पड़े अपराधों का निराकरण करने के आदेश दिए हैं। साथ ही महिलाओं से संबंधित किसी भी अपराध में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है। होशंगाबाद रेज के आईजी जितेंद्र सिंह कुशवाह ने सारनी थाने के रखरखाव साफ-सफाई और पेंटिंग मामले की प्रस्तुति बेहतर की है जिस पर आई जी के द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल सारनी थाने में उपस्थित था।
+ There are no comments
Add yours