- वसूले से सर पर किया था वार
सारनी। शोभापुर कालोनी में वृद्ध की हत्या के मामले मे पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस चौकी पाथाखेड़ा में मामले का खुलासा किया है। कोल नगरी में वृद्ध की हत्या के मामले में एसपी सीमाला प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी श्री चौहान को जांच के निर्देश दिये। एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम का गठन कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी श्री चौहान ने बताया कि फरियादी काशीनाथ पिता हरिराम चौरसिया निवासी शक्तिनगर शोभापुर ने रिपोर्ट किया कि मेरे लड़के अश्विनी ने मुझे मोबाइल फोन से बताया कि बड़े पापा रामआसम का तथा भैया जय प्रकाश का उनके घर के अंदर लड़ाई झगड़ा हो रहा है। आप जाकर देखो मैं कैलाश नगर शोभापुर आया तो देखा भैया राम आसन को सिर में बाएं तरफ वसूले से चोट पहुंचाई थी चेहरा खून से लथपथ थी मेरे भाई राम आसन को जयप्रकाश ने सिर में वसूले से मारपीट कर चोट पहुंचाई जिससे मेरे भाई राम आसन की मृत्यु हो गई। मेरा भतीजा जयप्रकाश ने मेरे भाई राम आपन चौरसिया को वसूले से सिर में मार कर हत्या कर दी रिपोर्ट पर मामला धारा 302 आईपीसी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया तथा मृतक का पीएम घोड़ाडोंगरी अस्पताल में करवाया गया। पुलिस द्वारा मृतक के लड़के जयप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने रुपए पैसे को लेकर आए दिन बापूजी से विवाद होना बताया ईसी कारण गुस्से में आकर लोहे के वसूले से सिर के बाएं तरफ वार करना बताया जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा दोबारा वसूले की मुद्दल से सिर में 5-6 बार वार किया कुछ देर बाद बाबू जी खत्म हो गए तथा वसूले को घर में पलंग पेटी के नीचे छुपा कर रख दिया पहने हुए कपड़े कील में टांग दिया आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर प्रकरण में उपयोग किया हुआ वसूला व अन्य सामग्री पुलिस द्वारा जप्त की गई आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
+ There are no comments
Add yours