
सारनी। शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया द्वारा बताया गया की शासन द्वारा शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी सहित प्रदेश के 8 नवीनतम महाविद्यालय के भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।जिसमें शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के भवन निर्माण की भी स्वीकृति मिली है यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बहु प्रतिक्षित मांग थी कि महाविद्यालय निर्माण शीघ्र अति शीघ्र हो जिससे कि स्थानीय क्षेत्र के सभी छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिले और अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय स्तर के छात्र महाविद्यालय में प्रवेश लेकर लाभान्वित होंगे। वर्तमान में महाविद्यालय स्वयं के भवन के अभाव में मॉडल हायरसेकेंडरी स्कूल पिपरी के प्रथम तल पर संचालित हो रहा है बताया कि भवन निर्माण की स्वीकृति के पश्चात जल्द से जल्द स्वयं का महाविद्यालय भवन निर्मित होगा। जिससे की स्थानीय छात्रों को दूरदराज के महाविद्यालय में अध्ययन एवं परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा देने की समस्या से भी निजात जल्द मिलेगी और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। सभी स्थानीय क्षेत्र के हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों से अपील है कि महाविद्यालय में प्रवेश हेतु पंजीयन करते समय शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी अवश्य वरीयता दें इससे की कम पैसों में अधिक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें l
जमीन का अभाव होने के कारण नहीं हो पा रही थी महाविद्यालय निर्माण की व्यवस्था
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में शासकीय भूमि का अभाव होने के कारण शासकीय महाविद्यालय निर्माण में भूमि को लेकर विगत समय से परेशानी चल रही थी इस समस्या को देखते हुए पूर्व संसदीय सचिव द्वारा महाविद्यालय के लिए अपनी 3 एकड़ भूमि दान देकर घोड़ाडोंगरी के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया जो क्षेत्र की जनता के लिए और छात्र छात्राओं के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल पेश की है ।
434,78 लाख की लागत से होगा निर्माण
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 434,78 लाख की लागत से भो, वि,प्र निर्माण एजेंसी के माध्यम से शासकीय महाविद्यालय का निर्माण कराए जाने की प्रशासनिक सुकृति भी प्राप्त हो चुकी है जल्द ही घोड़ाडोंगरी नगर में शासकीय महाविद्यालय का निर्माण हो छात्र छात्राओं को इसका लाभ प्राप्त होगा।
+ There are no comments
Add yours