नारेबाजी कर वीडियो और फोटो के माध्यम से सरकार और प्रबंधन का किया विरोध

Estimated read time 0 min read

सारनी। कॉमर्शियल माइनिंग को लेकर सरकार ने 41 कोल ब्लॉक की नीलामी की तारीख 18 अगस्त से बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दिया। कोयला मजदूर संगठनों ने संयुक्त मोर्चा ने सम्पूर्ण कोल् इंडिया मे 2, 3 व 4 जुलाई को सफल हड़ताल किया। जिसके परिणामस्वरूप सरकार घबरा तो गई हैं और नीलामी की तारीख को बढ़ा दिए। लेकिन केंद्र के विभिन्न सरकारी संस्थान का निजीकरण करने को लेकर देश की सभी मजदूर संगठन एक होकर 9 अगस्त एवं 10 अगस्त को देश भर मे विरोध प्रदर्शन किया। जिस प्रदर्शन को वीडियो के माध्यम से फोटो के माध्यम से सरकार तक निजीकरण के सरकार का पुरजोर विरोध किया जा रहा हैं। डब्लूसीएल में सभी क्षेत्र में विरोध किया गया, जिसमें पाथाखेड़ा क्षेत्र मे संयुक्त मोर्चा ने इंटक कार्यालय मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध किया। जिसमें कामेश्वर राय, दामोदर मिश्रा, आशिक खान, अमृतलाल रघुवंशी, कलिका प्रसाद, भरत सिंह, श्रीकांत चौधरी, अशोक नामदेव, अशोक बुंदेला, सादिक रिज़वी, सुमित अग्रवाल, यासीन खान, इन्द्रेश सिंह, हबीब अंसारी, शमसेर, महेंद्र यादव, राजू कनकैया, खेमचंद, जावेद कुरैशी, अशोक सेलकारी, चन्दन, निजाहद, राकेश वाइकर, विजय, वीरू सिंह, जाहिद खान, ओबी  रेड्डी, रंगीला, उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours