“एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान चलाकर किया वृक्षारोपण

Estimated read time 0 min read

सारनी। विश्व आदिवासी दिवस पर वृक्षारोपण कर लिया वृक्षों की सेवा करने का संकल्प। दिव्यानि सामाजिक संगठन अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि “विश्व आदिवासी दिवस” के शुभ अवसर पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलैया में वृक्षारोपण किया गया, “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान चलाया गया। इस दौरान हमारे द्वारा संकल्प लिया गया कि जिन बेटी के घर फलदार पौधा या सागौन का पौधा होगा, वो बेटी के बड़े होने पर उसकी पढ़ाई लिखाई या शादी के समय तक आमदनी देने लगेगा, जो कि उनके उज्ज्वल भविष्य को सवारने में मदद करेगा। हमारा यह सकंल्प “एक पेड़ बेटी के नाम” सभी जनो से जुड़ा रहेगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours