
आमला। गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में जिला स्तरीय एक दिवसीय अन्त: ऊर्जा जागरण शिविर लगा जिसका संचालन श्री नरेन्द्र एच हिंगवे के द्वारा किया गया। उन्होने आचार्य पं. श्रीराम शर्मा द्वारा संचालित कि जाने वाली साधनाओं का अभ्यास परिजनों को करवाया जिसमं प्रमुख पंचकोषीय साधना, प्राण संचार प्राणायाम , गायत्री ध्यान , सोहम साधना, खेचरी मुद्रा, नाड़ी शोधन प्राणायाम आदि प्रमुख थी।
इन साधानाओं में जिला साधना समन्वयक रामदास गढ़ेकर, मुरारी अग्रवाल, मुख्य ट्रस्टी वैध ठाकुर दास पंवार, संजय बरोदे, डॉ.टी.सी. अनघोरे, शिशुपाल डढोरे एवं जिले से महिला मंडलो द्वारा बढ़-चढ़ कर उत्साह के साथ साधनाओं का रसपान किया।
कार्यक्रम के समापन पर गायत्री परिवार विकासखण्ड आमला के समन्वयक भिक्कू प्रसाद धामोड़े ने सभी परिजनो का आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि अब इस एक दिवसीय साधना से जो साधना आपको सुगम लगी हो उसे अपने जीवन का हिस्सा बनातें हुए अंगीकार कर लेवे।
इस अवसर पर बलवंतराव साबले, हरिहर ,गुलाबराव ओडुकले, केशवराव दवंडे, अरूण बर्डें , नागपुरे,अधिरक सर, उमा देशमुख, शर्मिला भावसार, पुष्पा साहू, अनिता नरवरे, ज्योति पांसे, विद्या रावत, शांता खाड़े। एक दिवसीय अन्त: ऊर्जा जागरण साधना शिविर में खेड़ली बाजार, मुलताई, बैतूल, कुजबा आदि स्थानों के परिजनो ने भागीदारी दी।
+ There are no comments
Add yours