आमला में निर्दलीय काशीबाई शेषकर, कांग्रेस के अमित हुरमाड़े और नितिन गाड़रे के नाम आए सामने

Estimated read time 1 min read

आमला। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया कल सुबह 11 बजे से नगरपालिका में शुरू होगी। पीठासीन अधिकारी संयुक्त कलेक्टर एसपी मंडराह निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। नगर पालिका आमला में कांग्रेस और भाजपा के पास बराबर बराबर 8-8 पार्षद है। नगर पालिका अध्यक्ष पद एससी वर्ग मुक्त के लिए आरक्षित है। भाजपा के पास एससी वर्ग का एक भी पार्षद नहीं है और कांग्रेस के पास एस सी वर्ग से चार चार पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
नपा अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा एससी वर्ग की निर्दलीय पार्षद काशी बाई से वहीं कांग्रेस से वार्ड नंबर 13 से निर्वाचित हुए एससी वर्ग पार्षद अमित हुरमाड़े या वार्ड 15 से पार्षद नितिन गाडरे नपा अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा एससी वर्ग की निर्दलीय पार्षद काशी बाई शेषकर को अपना उम्मीदवार बना सकती है। वहीं कांग्रेस से वार्ड नंबर 13 से निर्वाचित हुए एससी वर्ग के पार्षद अमित हुरमाडे या वार्ड 15 से पार्षद नितिन गाडरे नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हो सकते हैं। दो निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के साथ दिखाई देने से नगर पालिका आमला में बहुमत आंकड़ा भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। लेकिन क्रॉस वोटिंग होने की स्थिति में कांग्रेस का नपा अध्यक्ष बनने के भी आसार है। नगरपालिका उपाध्यक्ष के लिए इनकी है। दावेदारी  ओमवती विश्वकर्मा, संजय राठौर, रोहित हारोडे नपा उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से पांचवी मर्तबा पार्षद बनी श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा की मजबूत दावेदारी है। इसके अलावा भाजपा से ही दोबारा पार्षद बने संजय राठौर भी दावेदार है। कांग्रेस से पहली बार पार्षद बने रोहित हारोड़े दावेदार बताए जा रहे हैं किशोर माथनकर भी दावेदार हो सकते हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours