सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में लॉकडाउन 4.0 के बाद से दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो की संख्या बढ़ते जा रही है। सोमवार की शाम तक ब्लॉक में कुल 12 संक्रमित लोगों के केस पॉजिटिव आये है। जिसको देखते हुए सारनी नगरीय निकाय के कई वार्डो में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव क्षेत्र के आमजन एवं बाहर से आये लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर स्लोगन लिखकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके किये स्वयं के खर्च पर क्षेत्र के जागरूक नागरिक कैलाश पाटिल ने यह अभियान चलाया है। श्री पाटिल बताते है कि संपूर्ण देश कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से अपनी जंग लड़ रहा है, जिसके लिए सरकारे भी काफी कोशिश कर रही है जिससे इस जंग को जीता जाए। कोरोना वायरस से भारत में भी अब तक एक लाख से अधिक केस कोरोना संक्रमित के हो चुके हैं, और आंकड़े दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए पाथाखेड़ा क्षेत्र में दीवारों पर स्लोगन लिखकर आमजन को जागरूक करने के लिए यह दीवार लेखन अभियान चलाया है। अभी तक मेरे द्वारा कोयलांचल नगरी के कई वार्डों में दीवारों पर जागरुकता को लेकर स्लोगन लिखे गए हैं। श्री पाटिल बताते है कि उनके द्वारा कई जगह बहुत से स्लोगन लिखे गए है जिसमे की “बाहरी जिलों से आने वाले लोगों की जानकारी पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को देवें”, “होम क्वॉरेंटाइन के दौरान अपने घर से बाहर ना निकले नहीं तो प्रशासन की कार्रवाई पर आप को जेल भी जाना पड़ सकता है”। लोकडाउन का पालन करें। घर में रहे, सुरक्षित रहे। कोरोना के लक्षण और बचाव के उपाय जैसे कई स्लोगन लिखे गए हैं। वही हम आपको बता दे कि श्री पाटील पेशे से पत्रकार हैं। इससे पहले शिक्षक थे। इन्होंने वर्ष 1998 से 2015 तक शिक्षक के रूप में कार्य रह चुके हैं। इसके अलावा समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं। आये दिन जागरूकता को लेकर कार्य करते रहते हैं। उनके द्वारा कोरोना वायरस को लेकर चलाए जा रहे कार्य की क्षेत्र के लोग भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे हैं।
दीवारों पर कोरोना संक्रमण संबंधित स्लोगन लिखकर लोगों को कर रहे जागरूक
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours