बैतूल। शहर के समाजसेवी सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता दीनदयाल रसोई में एक माह से लगातार सेवा दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पत्रकारों ने भी लगभग 2 घंटे तक भोजन पैकिंग कार्य में सहयोग कर जरूरतमंदों की मदद में अपनी भागीदारी निभाई। सबका एक ही मकसद है कि जरूरतमंदों को सही समय पर भोजन कराया जा सके। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल रसोई में सुबह 6 बजे से सब्जी काटने, आटा गूंथने से दिन की शुरुआत होती है और फिर भोजन बनाने जुट जाते हैं। दोपहर को भोजन के पैकेट बनाने और भूखों की भूख मिटाने के बाद ही सेवादार राहत की सांस लेते हैं। केसर बाग मैरिज गार्डन में संचालित दीनदयाल रसोई के तहत प्रतिदिन 3500 से 400 और जरूरत पड़ने पर उससे भी अधिक भोजन के पैकेट तैयार किए जाते हैं। जो प्रतिदिन जरूरतमंद, बेसहारा, लाचार, गरीब,भूखे लोगों को दिए जा रहे हैं। यह सेवा कार्य लाक डाउन के बाद से अनवरत किया जा रहा है जो जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा है।
दीनदयाल रसोई में पत्रकारों ने किया सेवा कार्य
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours