- नपा की तकनीकी टीम ने भी किया सर्वे, ठेकेदार से दोबारा तत्काल कराया फेंसिंग और पोल का सुधार कार्य
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्र. 02 राधाकृष्ण धाकृष्ण वार्ड में उद्यान के लिए बनाई गई फेंसिंग तेज बारिश अथवा आंधी से नहीं गिरी। विभिन्न माध्यमों से सूचना प्रसारित होने के बाद नगर पालिका की तकनीकी टीम ने इसकी तकनीकी जांच की। आशंका है कि असामाजिक तत्वों ने इसे नुकसान पहुंचाया है। मामले की लिखित शिकायत वार्ड क्र. 02 राधाकृष्ण वार्ड के पार्षद एवं योजना शाखा के सभााति भीम बहादुर थापा ने पुलिस थाना सारनी में दर्ज कराई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से सूचना मिली थी कि वार्ड 02 राधाकृष्ण वार्ड में तेज बारिश और आंधी से पार्क की बाउंड्री में लगी फैसिंग के पोल टूट गए हैं। नगर पालिका के इंजीनियर्स व तकनीकी टीम ने जांच की। जांच में बाउंड्री के बारिश अथवा आंधी से गिरने जैसे कोई तथ्य सामने नहीं आए। ना ही वर्तमान में इतनी तेज बारिश हुई है जिससे ऐसी कोई घटना घटित हो। आशंका है कि इसे असामाजिक तत्वों ने तोड़ा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि उक्त फेंसिंग एवं पोलों का दोबारा सुधार बुधवार 3 जून 2026 को ही संबंधित ठेकेदार से करवा दिया गया है। इधर वार्ड 02 के पार्षद एवं योजना शाखा के सभाति भीम बहादुर थापा ने बताया कि कतिपय असामाजिक तत्वों ने उक्त पोल और फेंसिंग को नुकसान पहुंचाया है। कुछ लोग विकास को बाधित करने का कार्य कर रहे हैं। थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की गई है।
+ There are no comments
Add yours