राजनीति के अजातशत्रु थे पं.दीनदयाल उपाध्याय – बबला शुक्ला

Estimated read time 0 min read
  • भाजपा कार्यालय में पुण्यतिथी पर पं.उपाध्याय को दी श्रृद्वाजलि

बैतूल। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के अजातषत्रु थे। सादगी, सरलता ही पंडित जी की पहचान थी। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने एकात्ममानवदर्षन के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी पर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, हेमंत खंडेलवाल, वरिष्ठ नेता रमेष मिश्रा विषेषरूप से उपथित थे। श्री शुक्ला ने कहा कि पंडित जी कहा करते थे जब तक अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास नही होगा तब तक राष्ट्र समाज का विकास नही हो सकता है। भाजपा की केन्द्र हो या फिर राज्य सरकार इसी मूलमंत्र को अपनाकर अपनी योजनाएं बनाती है ताकि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास हो सके। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारो का आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, अरूण श्रीवास्तव, राजेष शर्मा, विवेक शर्मा, डा.महेन्द्रसिंह चैहान, भगवान सिंह भारद्वाज, पूरन साहू, गीतेष बारस्कर, दिलीप सतीजा, सतीष महाते, विक्रम शर्मा, राजकुमार राठौर, बंषी सोनपुरे, ओमप्रकाष मालवी, संजू लिखितकर, आषीष पंवार, सोहन कसारे, रवि सोनी, कुणाल शर्मा इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours