टीकाकरण केन्द्रो पर जाकर भाजपा नेताओ ने किया स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

Estimated read time 1 min read
  • सशक्त और समर्थ नेतृत्व के कारण अल्प समय में 100 करोड टीकाकरण सम्भव हो पाया

सारणी। गुरुवार को देश में 100 करोड कोविड टीकाकरण का लक्षय पूरा होने पर पुरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी द्वारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में शोभापुर एवं सारणी टीकाकरण केंद्रों पर जाकर भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान का कार्यक्रम जिला महामंत्री कमलेश सिंह पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे एवं टीकाकरण अभियान के मंडल प्रभारी किशोर बरदे सहप्रभारी एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ डेहरिया के अतिथि में किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहां की सशक्त नेतृत्व एव दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण कोविड टिकाकरण का इतना बडा लक्ष्य हासिल हो पाया है। वही पूर्व जिला मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना सर्वस्व दाव पर लगा कर सरकार के उद्देश्य को जन सेवा के भाव से पूरा किया है इन कोरोना योद्धाओं के कारण ही अल्प समय में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल हो पाया है। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के दृढ़ निश्चय के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर शोभापुर टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण के सेक्टर प्रभारी मोहम्मद असलम खान सीएचओ रोशनी देशमुख एएनएम अर्चना खातरकर आशा कार्यकर्ता सरिता कुरकाजी, सुशीला खातरकर एवीडी मनोज बिहारे एवं सारणी टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण सेक्टर प्रभारी मधुकर सूर्यवंशी केएमडी पारुल अतुलकर एएनएम कविता अमृत सीएचओ स्वाति मालवीय आशाकार्यकर्ता रीता बारंगे, कल्पना बिसोने का सम्मान भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश पवार अजय साकरें अशोक बारंगे रविंद्र पांसे बापू कड़वे, रेवाशंकर मगरदे, शिबू सिंह, सुनील अग्रवाल, रविंद्र देशमुख, विनय मदने, रमेश हरोडे, राजकुमार नागले, योगेश बर्डे प्रकाश डेहरिया, धर्मेन्द्र वर्मा, राकेश सोनी, दिनेश यादव, किशोर अहिरवार,
राहुल कापसे, सुनंदा पाटिल, प्रवीण सोनी,विन्नी राय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

मंडल उपाध्यक्ष शिबू सिंह ने लगाया कोरोना का दुसरा टीका

भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के उपाध्यक्ष शिबू सिंह ने आज कोरोना का दूसरा टीका लगाया और कहा की देश की 135 करोड़ की आबादी को निशुल्क टीकाकरण करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने देश की जनता की सुरक्षा खुशहाली एवं समृद्धि के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान आरंभ किया ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours