- सफाई कामगारों का किया सम्मान



सारनी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बुधवार को आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। भाजपा मण्डल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह,अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह, अजा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राजकुमार नागले ने महर्षि बाल्मीकि के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल्लन कर किया।
जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि आदि कवि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण से लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं। यदि समय पर सही मार्गदर्शन मिल जाए तो एक डाकू भी रामायण जैसे महाकाव्य का रचयिता बन सकता है। अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि के जीवन चरित से हमें सामाजिक समरसता की सीख मिलती है। व्यक्ति जाति से नही कर्म से महान होता है। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
बाल्मीकि जयंती पर सम्मानित हुए सफाई कर्मी
महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर अजा मोर्चा द्वारा आधा दर्जन सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं ने अंग वस्त्र भेंट कर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार नागले,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,भाजपा मण्डल महामंत्री किशोर वरदे,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, प्रकाश शिवहरे,रवि देशमुख,शिबू सिंह,रेवा मागरदे,राकेश सोनी,विनय मदने,प्रकाश डेहरिया,सतीश बौरासी, योगेश वरदे,विन्नी राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
ग्रामीण मण्डल में मनी बाल्मीकि जयंती
भाजपा ग्रामीण मण्डल द्वारा ग्राम जाजबोड़ी में बाल्मीकि जयंती मनाई गई। ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोहन मोरे के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासी शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया। भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह एवं अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे ने महर्षि बाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष श्री मति वंदना पटले,रवि देशमुख, श्री मति गौरी विश्वकर्मा,सुखनन्दन विश्वकर्मा देशमुख,पूर्व सरपंच परशराम मर्सकोले सहित कई लोग मौजूद थे।
+ There are no comments
Add yours