- कलाकार गंगा तट की तर्ज पर प्रस्तुत करेंगे गंगा आरती, शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक होगा आयोजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा अभियान के तहत जल स्रोतों की सफाई का काम सतत कर रही है। अभियान के तहत 25 मई को गंगा दशमी के अवसर पर गंगा आरती, चुनरी अर्पण का आयोजन किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि राज्य शासनके आदेशानुसार विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत 19 मार्च से संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गतिविधियां की जा रही हैं। गंगा दशमी (गंगा दशहरा) सोमवार 25 मई को प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम उज्जैन में शिप्रा तट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। निकाय स्तर पर छठ पूजा घाट पर सोमवार शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में निकाय के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर गंगा आरती, तवा मैया को चुनरी अर्पण, पूजन, दीपदान आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जल संवर्धन को लेकर जागरूक किया जाएगा। बच्चों द्वारा तैयार चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आम नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
+ There are no comments
Add yours