कारगिल चौक-गाड़ाघाट लिंक रोड से हटाया अतिक्रमण

Estimated read time 0 min read
  • राजस्व और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त कार्रवाई

बैतूल। कारगिल चौक से गाड़ाघाट तक प्रस्तावित लिंक रोड के निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर मार्ग में बाधा बने अतिक्रमणों को हटाया, जिससे सड़क निर्माण का कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ सकेगा।
राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैतूल के निर्देशानुसार नगर तहसीलदार पूनम साहू के नेतृत्व में राजस्व अमला बैतूल नगर एवं लोक निर्माण विभाग के संयुक्त दल ने कारगिल चौक से होकर गाड़ाघाट तक जाने वाले लिंक रोड पर अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मार्ग निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाकर सड़क निर्माण के लिए रास्ता साफ किया गया।
निर्माण कार्य को मिलेगी गति
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद अब कारगिल चौक से गाड़ाघाट तक बनने वाले लिंक रोड का निर्माण कार्य तीव्र गति से पूरा कराया जा सकेगा। इस कार्रवाई से लंबे समय से बाधित सड़क निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।


More From Author

+ There are no comments

Add yours