जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

सारनी। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी ने शनिवार को एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे के नेतृत्व में सारनी एसडीओपी को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे ने बताया की मुलताई विधानसभा क्षेत्र के प्रभात पट्टन में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन, लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। जिसमें प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं वर्तमान विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों कि उपेक्षा कर उन्हे कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। जबकि शासन के नियमानुसार उद्घाटन, भूमि पूजन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दिया जाना अनिवार्य हैं। किन्तु उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाकर उनकी अपेक्षा के साथ-साथ नियमों कि अवहेलना एवं लोकतंत्र की उपेक्षा कि गयी। इस घोर लापरवाही के लियें संबंधित विभाग, अधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई होना अतिआवश्यक हैं, जिससे भविष्य में इस प्रकार की पुर्नावृती ना हो सके। वही ज्ञापन सौंपने के इस दौरान तिरुपति ऐरोलू, मोहम्मद इलियास, भूषण कांति, विजय उपराले, किशोर चौहान, नरेन्द्र वाडिवा, राजेश डोईफोडे, बटेश्वर भारती, शब्बीर बेदी, मानिक राव धोटे, गोविंदा ऐरूलू, हितेश निरापूरे उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours