चोरी के वाहन बेचने हेतु खोज रहे थे ग्राहक, पाथाखेड़ा पुलिस ने पकड़ा

Estimated read time 1 min read

सारनी। विगत दिनों क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ते जा रही थीं, जिसको लेकर कई शिकायतें पाथाखेड़ा चौकी में दर्ज कराई गई थीं। उक्त दर्ज शिकायतों पर पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी ने अपने तत्परता से संयुक्त टीम के साथ खोजबीन कर 3 नाबालिक लड़को को पकड़ा। जिनसे 3 मोटर साईकल कुल कीमत 1 लाख 75 को जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभापुर निवासी धमेंद्र चौहान ने पाथाखेड़ा चौकी में 10 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 48 एमजे 6018 के किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पाथाखेड़ा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के दिशा निर्देशन एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने उक्त मामले में टीम गठित की। उक्त मामले में पुलिस चौकी पाथाखेड़ा में मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए 2-3 नाबालिक लड़के शोभापुर कॉलोनी तरफ घूम रहे हैं। जिस पर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया बाद टीम के द्वारा संदेही तीन नाबालिग बालकों को शोभापुर क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा। जिनके पास से काले रंग की नीले पट्टे वाली बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 48 एमजे 6018 कीमती करीब 70,000 रुपये हैं। एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल चेचिस नंबरMD634KE41E2C05131, इंजन नंबर DEOCE2576161 जो कीमती करीब 90,000 रूपये हैं। एक ग्रे कलर का बजाज स्कूटर जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 04 एनके 9385 कीमती 15000 रुपये करीब है। उक्त तीनों मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया है। जबकि उक्त बालकों से अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के मामले में भी पूछताछ जारी है। वही उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा राकेश सरयाम, उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक एसएम हुसैन, सहायक उपनिरीक्षक जीपी बिल्लौरे, आरक्षक गजानंद, आरक्षक सोनू ,आरक्षक अखलेश, आरक्षक सुरेंद्र सोनी, आरक्षक कमलेश, आरक्षक 126 रमेश, सैनिक सुभाष, सैनिक विनोर की विशेष भूमिका रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours