गांव में महिला समूह ने बनाए 2 हजार मास्क, ग्रामीणों को बांटे

Estimated read time 1 min read

सारनी। ग्राम पंचायत कोलगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाजबोडी, कोलगांव, मडकाढाना और जाजलपुर में मास्क वितरित किए जा रहे हैं। गांव के महिला समूहों मास्क बनाए जा रहे हैं। लगभग 2 हजार मास्क का वितरण गांवों में किया जाना है। लगभग आज 1000 मार्क्स का वितरण किया गया। भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने बताया  ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच और अन्य लोगों की मदद से मास्क घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच शिवदियाल उईके, सचिव लक्ष्मी नारायण, सहायक सचिव यशवंत मौजूद थे। मोहन मोरे ने बताया कि ग्रामीण के मुख्य मार्ग पर रास्ता बंद कर बाहरी लोग को यहां आने नहीं दे रहे हैं। गांव के लाेग लॉक डाउन का पूरा पालन कर रहे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours