कोरोना से आये संकट को लेकर शाहपूर एसड़ीएम ने प्रशासनिक अधिकारियो से मुलाकत कर स्थिती की समिक्षा की

Estimated read time 0 min read

सारनी। शाहपुर एसडीम हरप्रीत सिमरन कौर द्वारा नगरपालिका क्षेत्र सारणी पाथाखेडा,शोभापूर क्षेत्र का दौरा कर कोरोना बिमारी के रोकथाम को लेकर दौरा प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड और पावर जनरेटिंग कंपनी के क्षेत्रीय अस्पतालों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखे जाने के निर्देश दिए। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिलिंद मोघे ने प्रशासन को अस्पताल में मौजूद सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा जितने संसाधन है उनसे उपचार संभव है। उनके साथ एपीएम राजेश नायर भी मौजूद थे। इधर पॉवर जनरेटिंग कंपनी के कंपनी स्तर के सीएमओ डॉ. एके अग्निहोत्री ने भी अस्पताल का निरीक्षण कराया। इसके बाद टीम मठारदेव बाबा मंगल भ्घवन पहुंची। यहां बाहर से आए लोगों के रुकने के लिए व्यवस्था की गई है। यहां एक समय में 20 लोगों को रखा जा सकता है।
दिल्ली मरकज से जुडे सारनी के तार, सारनी का 1 और पाथाखेड़ा के दो लोग शामिल होने की सूचना
दिल्ली के मरकज से कोरोना फैलने की सूचना के बीच सारनी में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। सारनी का एक युवक मरकज में शामिल हुआ था। इसकी जानकारी लगने के बाद प्रशासन ने इसे क्वारेंटाइन कराया था। इसके 14 दिनों का क्वारेंटाइन हो चुका है। जबकि पाथाखेड़ा के दो लोग भी इसमें शामिल हुए थे, लेकिन इनकी जानकारी प्रशासन को नहीं लग पाई है। इन्हें प्रशासनिक टीम खोज रही है। इस बीच मस्जिदों में ताला लगा दिया गया है। बाहरी लोगों को इसमें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours