सारनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारनी द्वारा वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया! नगर मंत्री आयुष सिंह ने बताया लखनऊ में हुए दुखद कोचिंग अग्निकांड में दिवंगत हुए विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शोकसभा आयोजित की गई। जिसमे मुख्य रूप से सिद्धार्थ डेहरिया, श्रीम पवार, अयान ख़ान, नयन, दीपांशु, अवनीत, हर्षित,शुभम,अश्विन,अनीश,पंकज, एवम इस शोकसभा में अखिल विधार्थी परिषद कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोकसभा में सभी विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कोचिंग अग्निकांड में दिवगंत हुए विद्यार्थियो की याद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
+ There are no comments
Add yours