9 सितंबर तक जिले में हो जाएगा शत प्रतिषत सर्वे – बबला शुक्ला

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिले के किसानो से अपील की है कि प्रदेष की षिवराज सरकार इस प्राकृतिक आपदा में उनके साथ खडी है। श्री शुक्ला ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिले के किसानो की खराब फसलो का सर्वे 9 सिंतबर तक प्रषासन द्वारा कर लिया जाएगा। श्री शुक्ला ने सोमवार शाम को कलेक्टर राकेष सिंह से भी इस मामले में फोन पर चर्चा की है। कलेक्टर ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बताया कि जिले में लगभग पचास प्रतिषत सर्वे कार्य हो गया है, सर्वे का शेष कार्य भी 9 सिंतबर तक कर लिया जाएगा। श्री शुक्ला ने पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षो को भी निर्देष दिए है कि किसानो को सर्वे सबंधी परेषानी आ रही हो तो क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व अमले से चर्चा कर उसे दूर करें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours