बैतूल। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम के प्रतीक कारगिल विजय दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने सोमवार को पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीद सैनिको को श्रृद्वासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला पिछले कई वर्षो से कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर शहीद सैनिको को नमन करते आ रहे है। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय एवं पाकिस्तान की सेनाओ के बीच 60 दिनो तक युद्व हुआ था। भारतीय सैनिको ने अपने शौर्य एवं पराक्रम से पाकिस्तान की सेनाओ को परास्त कर दिया था। तब से ही 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद स्मारक पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर शहीद सैनिको को नमन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, जिलाउपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, इंद्रपाल पुण्डे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, जिला मंत्री अतीत पंवार, सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मंडल महामंत्री गीतेष बारस्कर, विक्रम शर्मा, सावन्या शेषकर, पूरन साहू, संजू सोलंकी, पवन यादव, दीपक माथनकर, राजा सूर्यवंषी, रवि सोनी, मनीष मिसर, कुणाल शर्मा, नरेष जावलकर, आषीष पंवार, बंषी सोनपुरे, आषीष साहू, बिरजू पारखे, अजय लोखंडे, सुजय पौनीकर, लालू साहू, रीतेष बर्थे, सौरभ राठौर, सुमित सोनी, शेखर बारस्कर, फरजाद पटेल, आकाष सोनी, प्रवीण वराठे, अन्जंय ठाकुर, राजेष आर्य, राहूल वडुकले, सुनील अडलक इत्यादि उपस्थित थे।
कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रृद्वासुमन अर्पित किए भाजपा कार्यकर्ताओ ने
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours