हिमाचल भूस्खलन में बैतूल पाथाखेड़ा की बेटी प्रतिक्षा पाटील की मृत्यु, घटना के समय प्रतिक्षा मां से कर रही थी वीडियो कॉल पर बात

Estimated read time 1 min read

बैतूल। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को हुए भूस्खलन में बैतूल जिले की एक बिटिया भी काल का ग्रास बन गई आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को भूस्खलन का एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों को मौत ने अपने आगोश में ले लिया इस हादसे में बैतूल जिले के पाथाखेड़ा के डब्ल्यूसीएल में कार्यरत सुनील पाटिल की बेटी प्रतिक्षा पाटील भी शामिल परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक्षा का शव नागपुर लाया जा रहा है वही परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त घटना घटी उस वक्त प्रतीक्षा अपनी मम्मी से फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की वादियों के नजारे दिखा रही थी और अचानक कॉल कट गया और कुछ घंटों बाद ही परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी मिली.
वही इस हादसे में सीकर के एक परिवार के तीन लोगों सहित राजस्थान के चार लोग मारे गए. दूसरी मृतक जयपुर की 34 वर्षीय दीपा शर्मा थी, जो अपनी आकस्मिक मृत्यु से कुछ घंटे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रही थी.
अपने ट्विटर पेज पर अपने परिचय में दीपा ने कहा है : मैं आईएएस/आईपीएस, आईआईएम, आइवी लीग स्कूल पास आउट, कोई सेलिब्रिटी या कोई राजनेता नहीं हूं, लेकिन मुझे विश्वास है, कुछ वर्षों में लोग मेरा नाम अच्छी तरह से जानेंगे. उनके फॉलोअर्स यह सोचकर हैरान हैं कि कुछ घंटे पहले उनके साथ बातचीत करने वाली महिला अब नहीं रही.
गौरतलब है कि रविवार दोपहर किन्नौर के सांगला-छितकुल रोड पर बटसेरी के पास चट्टाने गिरी। इसकी चपेट में सांगला की ओर जा रहे टेंपो टै्रवलर एचआर 55 एसी 9003 आ गया। इसमें चालक समेत 12 लोग संवार थे। जिसमें से 9 की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसमें प्रतीक्षा भी शामिल है।
पीएम मोदी ने मृतक के परिवारों के लिए 2 लाख मुआवजे की घोषणा की।
हादसे में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours