कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शहर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शनिवार को शहर का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में चल रहे रिनोवेशन कार्य का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने प्रस्तावित नवीन सर्किट हाउस के संबंध में भी हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours