बैतूल। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने मंगलवार को जिले के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर खण्ड स्तरीय चिकित्सालयों में कोरोना उपचार व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर ऐसे मरीजों की तत्काल सेम्पलिंग व्यवस्था हो। कोविड केयर सेंटर्स में प्रबंधन द्वारा मरीजों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाए। फीवर क्लीनिक्स पर भी कहीं अव्यवस्था न हो। खण्ड स्तर पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहें एवं यहां आने वाले फोन कॉल्स को पूरी गंभीरता के साथ सुना जाए एवं उचित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता में पूरी पारदर्शिता रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर ने खण्ड चिकित्सा अधिकारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की।
खण्ड स्तरीय चिकित्सालयों में कोरोना उपचार की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहें- कलेक्टर
+ There are no comments
Add yours