सारनी। एबी टाइप कालोनी में एसडीओपी अभयराम चौधरी के आवास पर शनिवार को एक आठ फिट लंबा धामन सांप निकला जिसके बाद पीपल फोर एनिमलस यूनिट सारनी के अध्यक्ष आदिल खान को इसकी सूचना दी गई। जो मौके पर वहां पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्कयू किया आदिल ने बताया की कोविड-19 के चलते लाॅक डाउन किया गया हैं लेकिन सांप घरों में निकलने पर उन्हें रेस्कयू करने जाना होता हैं वे समस्त सावधानियाँ बरतते हुए सांपों को रेस्कयू कर रहें हैं। उन्होंने बताया की लाॅक डाउन के इस मुश्किल समय में सड़क पर रहने वाले कुत्तों को खाना नहीं मिल पा रहा जिस वजह से उनकी मृत्यु भी हो रही हैं। पीपल फोर एनिमलस यूनिट सारनी के माध्यम से सारनी शहर के लगभग 24 से 26 कुत्तों को रोज़ खाना खिलाया जा रहा हैं, आदिल ने जानकारी दी की जानवरों से कोरोना कोविड-19 नहीं फैलता हैं। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पीपल फोर एनिमलस की चेयरपर्सन एवं सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने भी लोगों से अपील की हैं की वे अपने घरों, होटल इत्यादि स्थानों के आस पास रहने वाले कुत्तों व अन्य जानवरों को भोजन दें व इस मुश्किल समय में उनका भी ध्यान रखने की अपील की है।
एसडीओपी निवास पर निकली धामन रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read

+ There are no comments
Add yours