स्व० विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति मे प्लास्टिक बाँल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट विधायक कप का भव्य समापन

Estimated read time 0 min read
  • नपा अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधी चौकी प्रभारी व जनप्रतिनिधियो ने खिलाड़ियो को पुरुस्कार वितरण किया
  • सोनू फैन्स क्लब ने वैलेस 7 को हराकर विधायक कप पर कब्जा जमाया

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में प्लास्टिक बॉल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट विधायक कप का समापन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह, चौकी प्रभारी दिलीप यादव जी पी सिंह , पूर्व नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, वार्ड पार्षद पप्पू मानकर, गणेश मस्की, दिलीप विश्वकर्मा गजानन्द रघुवशी शुभम भूमरकर विशाल रघुवशी के करकमलों से समापन हुआ । मुख्य अतिथी किशोर बरदे रंजीत सिह ने आयोजन समिति व खिलाड़ियो को शुभकामनाए देते हुए कहा की स्व० विजय कुमार खण्डेलवाल जी की स्मृति मे विधायक कप प्लास्टिक क्रिकेट प्रतियोगिता पिछले चार वर्षो से सफलतम टुर्नामेन्ट है कोयलाचत क्षेत्र व सारनी के प्रतिभामान खिलाड़ी पुरे जिले ही नही मध्यप्रदेश मे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।
आज का पहला मुकाबला सेमीफाइनल जीएमएस और सोनू फैंस क्लब के बीच खेला गया। जिसमे सोनू फैंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर 53 रन का लक्ष्य दिया। जिस लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएमएस ने 44 रन पर ऑल आउट हो गए । जिसमे मैन ऑफ द मैच तुषार रहे जिसने 28 रन और 2 विकेट लिए।
और आज का महामुकाबला वैलेस 07 और सोनू फैंस क्लब के बीच खेला गया। जिसमे सोनू फैंस क्लब ने 7 ओवर में 46 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में वैलेस 7 ने 38 रन ही बनाए पाए। जिसमे मैन ऑफ द मैच प्रह्लाद सोना रहे और बेस्ट बालर अजय पवार बेस्ट फिल्डर चिक्कू बेस्ट बेस्टमेन अजय विश्वकर्मा मैन आफ द सिरिज अजय पवार
को अतिथियो ने दिया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours