सेवा और समर्पण की तैयारी को लेकर बैतूल ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न

Estimated read time 1 min read
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाए कार्यकर्ता – बबला शुक्ला

बैतूल । अपनी विषिष्ट कार्यषैली से दुनिया में एक मजबूत नेता बनकर उभरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले सेवा और समर्पण के कार्यक्रमो को कार्यकर्ता सफल बनाएं। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मंगलवार को जिला कार्यालय विजय भवन में कार्यक्रमो की तैयारी को लेकर आयोजित बैतूल ग्रामीण मंडल की बैठक में व्यक्त किए। बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, कार्यक्रम प्रभारी अरूण श्रीवास्तव, सह प्रभारी सतीष पाठा, मंडल सह प्रभारी उमा पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु पाटनकर, रेवतीप्रसाद सरले, गोकुलसिंह चौहान विषेषरूप से उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने 15 सितंबर से 7 अक्टुबर तक होने वाले कार्यक्रमो की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि देष दुनिया में भारत को गौरान्वित करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बडी शख्सियत है। कार्यकर्ता उनके द्वारा किए कार्यो को इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन तक लेकर जाएं। उन्होने कहा कि भारत जैसे विषाल देष में हमने कोरोना जैसी वैष्विक महामारी का जिस तरह सामना किया वह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि ही थी जिसके कारण भारत लडाई लड सका। श्री शुक्ला ने कहा कि 20 दिनो तक चलने वाले सभी कार्यक्रम उत्साह और जोष के साथ मनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हम तोहफा देगें। बैठक का संचालन महामंत्री कमल मालवीय ने एवं आभार पर्वत धोटे ने व्यक्त किया। बैठक में बडी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours