सारनी। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना से संक्रमितों की संख्या के मामले बढ़ने से जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन ने निर्देशों काफी सख्त तौर पर पालन करने हेतु आम जनों को हिदायत दिए। जिसके पश्चात जिला कलेक्टर ने जिले के अंतर्गत सभी जगह मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु दिशा निर्देश भी दिए हैं परंतु कई लोगों द्वारा इन निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसके लिए जिला कलेक्टर द्वारा ऐसे लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी आदेश का पालन करते हुए सारनी नगर पालिका क्षेत्र में लगातार नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की निर्देश दिए जा रहे हैं और मुनादी भी की जा रही है। इसके पालन ना करने वालों पर नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा शनिवार को बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिका सीमा क्षेत्र अंतर्गत घूमने वाले आम नागरिकों पर सार्वजनिक स्थान पर थूकने एवं मास्क नहीं पहने पर चालानी कार्यवाही की गई। जिसके तहत 19 लोगों पर जुर्माना लगाया जा कर उन्नीस सौ रुपए वसूल किए गए, साथ ही पुलिस विभाग के सहयोग से दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और आम नागरिकों से भी पालन कराए जाने के समझाईश दी गयी।
सार्वजनिक स्थान पर थूकने एवं बिना मास्क घूमने वाले 19 लोगों पर की चालानी कार्यवाही
+ There are no comments
Add yours