सामाजिक दायित्व के तहत थाना परिसर में कुर्सियां प्रदान की

Estimated read time 1 min read

चिचोली। महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर संबल प्रदान करने वाली क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण कुटा लिमिटेड चिचोली शाखा के द्वारा सामुदायिक दायित्व के तहत थाना परिसर में फरियादियों के बैठने की सुविधा के लिए स्टील की दो थ्री एयर पोर्ट चेयर और थाना परिसर में पुलिसकर्मी और फरियादियों के शुद्ध पीने के पानी लिए वाटर फिल्टर प्रदान किए गए । क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण कुटा लिमिटेड के एरिया मैनेजर रामेश्वर रोकड़े ने बताया कि समय-समय पर सामुदायिक दायित्व के तहत एसे कार्य किए जाते हैं । इस अवसर पर थाना प्रभारी गोपाल घासले ,एस आई राजेश कलम , एरिया मैनेजर रामेश्वर रोकड़े ब्रांच मैनेजर नीरज त्रिपाठी रामविलास मर्सकोले रत्नेश बारस्कर एवं जनपद सदस्य सुनील करोचे मौजूद रहे। नीरज त्रिपाठी ने बताया कि विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जाडीढाना की आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बैठने के लिए 20 कुर्सियां और चार बड़ी कुर्सियां चटाई प्रदान की जाना है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours