सांसद की सहजता के कायल हुए ग्रामीण, चौपाल में बैठकर आदर्श ग्राम के विकास के लिए महिलाओं से लिये राय

Estimated read time 0 min read

सांसद द्वारा गोंडी भाषा मे दिए भाषण से गदगद ग्रामीण
घोड़ाडोंगरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम योजना की परिकल्पना को सही दिशा में ले जाने के सपने को पूरा करने के लिये बैतुल हरदा लोकसभा के सांसद दुर्गादास उइके पूरे मुस्तेदी के साथ सक्रिय नजर आ रहे है।
सांसद श्री उइके निरन्तर पूरे लोकसभा क्षेत्र के साथ चयनित आदर्श ग्राम कान्हावाड़ी के उन्नति के लिए निरन्तर सक्रिय है। ग्राम कान्हावाड़ी में सांसद श्री उइके ने सोमवार सुबह पर्यावरण प्रेमी, शिक्षाविद मोहन नागर एवं प्रशासनिक अमले के साथ पहुचकर ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम के विकास के लिए कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया।
सांसद श्री उइके ने उपस्थित ग्रामीणजनो और बड़ी संख्या में उपस्तिथ महिलाओं से जनसहयोग की अपेक्षा की उन्होंने कहा कि गाँव का विकास हम सरकार के सहयोग से बहुत अच्छे तरीके से कर सकते है लेकिन उसके लिए हमे पहले आत्मनिर्भर की सोच को अपने अंदर विकसित करना पड़ेगा।
शिक्षाविद एवं भारत भारती के सचिव मोहन नागर ने घर का पानी घर मे रोकने का आग्रह किया उन्होंने पिछले बार कान्हावाड़ी में हुए बोरी बन्धान के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि हमे हमेशा इसी तरह कुछ न कुछ सामूहिक रूप से ऐसे कार्य करने पड़ेंगे जिससे हमारे बीच सामूहिकता नजर आएंगी। उन्होंने आदर्श ग्राम को बनाने के लिए जनभागीदारी की बात पर जोर देते हुए कहा कि सब कुछ हमारे पास मौजूद है लेकिन हम उसे सहज कर नही रखते जिसके परिणाम स्वरूप हमे यदि पीने का पानी भी चाहिए तो हम सरकार के ऊपर निर्भर हो जाते है। श्री नागर में ग्रामीणों के अनुरोध पर समय समय पर पूरा मार्गदर्शन देने का भरोसा ग्रामीणों की दिया।
पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने ग्रामीणों से खुद की ताकत को पहचानने की बात कही उन्होंने कहा कि हम सब नागर जी द्वारा किये गए, गंगावतरण एवं बाचा में सोलर के ऊपर किये गए कार्यो को देखकर उनसे कुछ सीखे जिससे भविष्य में हम कान्हावाड़ी में भी इसी तरह कुछ कार्य करे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो, जनपद अध्यक्ष सुशीला धुर्वे, जिला पंचायत, शायमवती टेम्रवाल एवं प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, सीईओ दानिश खान, बीईओ गाजरें, प्रिंसिपल विवेक तिवारी, महिला बाल विकास अधिकारी एक्का सहित कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश अरोरा, नगर अध्यक्ष आशीष वागद्रे, नरेंद्र उइके, आकाश कुदारे, दीपक मर्सकोले, रोहित चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके एवं आभार कमलेश परते द्वारा किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours