समानता के अधिकार के लिए युवा विधुत कर्मियों का चौथे चरण का एक दिवसीय अनशन

Estimated read time 0 min read

बैतूल। पावर इंजीनियर्स एंड एम्प्लाँइज एसोसिएशन द्वारा निरंतर 19 जनवरी से मीटिंग ज्ञापन एवं धरने के कार्यक्रम जारी है 1 फरवरी से अपने कार्य को समाप्त कर प्रतिदिन 5:30 बजे के बाद 1 घंटे का धरना गेट क्रमांक 7 पर दिया जा रहा है जिस के तीसरे चरण के 20 दिन पूर्ण हुए मांगे नहीं मानने पर चौथे चरण में एक दिवसीय अनशन मे प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम क्षेत्रीय सचिव जगदीश कुमार साहू अनशन पर बैठे आज गेट क्रमांक 7 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया गया यह कार्यक्रम समस्त विद्युत ग्रहों एवं जबलपुर शक्ति भवन मुख्यालय में भी एक दिवसीय अनशन का यह कार्यक्रम किया गया है। पांचवें चरण का कार्यक्रम 23 फरवरी को शाम 05:30 बजे के बाद समस्त विद्युत व एवं जबलपुर शक्ति भवन मुख्यालय में कैंडल मार्च का कार्यक्रम किया जाएगा सारणी में भी कैंडल मार्च का कार्यक्रम गेट क्रमांक 7 धरना स्थल से शॉपिंग सेंटर जाएगी और वापस धरना स्थल पर समाप्त की जाएगी आज एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय सचिव निशांत राठौर नितेश चौकीकर क्षेत्रीय सचिव आशीष यादव राजेश ठाकुर मजहर मंसूरी जितेंद्र कवाड़े रामलाल कलाम नरेंद्र पवार पृथ्वी पाल सचिन मरावी अभिषेक चौरसिया दिपक वानखेड़े, कंपनी द्वारा नियुक्त अधिकारी कर्मचारी अनशन में सम्मिलित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours