


सारनी। भारतीय जनता पार्टी आमला सारणी विधानसभा के आजीवन सहयोग निधि प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता पी जे शर्मा जी को बनाए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में मंडल कार्यालय में समस्त कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शर्मा जी का जोरदार पुष्पमाला पहनाकर एवं लड्डू बांटकर सभी कार्यकर्ता ने स्वागत किया। एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा जी के आजीवन सहयोग निधि के विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर उनको बधाई देते हुए कहा की शर्मा जी हमारे वरिष्ठ नेता है उनका मार्गदर्शन एवं अनुभव हमें फायदा पुरे विधानसभा मे मिलेगा एवं पार्टी को मजबूती मिलेगी एवं जो मंडल को लक्ष्य मिला है उसे हम जल्द से जल्द सब मिलकर पूरा करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सिंह ने कहा कि बाबूजी ने पिछले कई सालों से अलग-अलग दायित्व पर रहते द्दुए हमारे मंडल को सुचारू रूप से चलाया है और हमारे मंडल को जिले में श्रेष्ठ बनाया है। उनके आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा होगा साथ ही मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता कोई बड़ा नहीं कोई छोटा नहीं होता और शर्मा जी को विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए हम सब कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और जिला नेतृत्व से जो निर्देश एवं लक्ष्य मिला है उसे जल्द से जल्द पूरा करेंगे। अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पी जे शर्मा जी ने कहा की मुझे आमला सारणी विधानसभा के आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी बनाए जाने पर जिला नेतृत्व का आभार मानते यह कहा मैं विश्वास दिलाता हूं अपने इस नए दायित्व को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा आप सब के सहयोग के बिना कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी कुछ नहीं होता भारतीय जनता पार्टी में दायित्व हो या ना हो सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व को संपूर्ण क्षमता के आधार पर निभाते हैं हम काम को पूरा करते हैं आपने जो मेरा स्वागत किया है इसका आप सभी को आभार एवं धन्यवाद करता हूं। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे द्वारा एवं आभार मंडल महामंत्री किशोर वर्दे द्वारा किया गया। ईस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रंजीत सिंह, प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि के मंडल प्रभारी भीम बहादुर थापा,न पा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, मंडल महामंत्री किशोर वर्दे, वरिष्ठ नेता श्याम मदान एवं पंजाब राव बारस्कर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, मंडल उपाध्यक्ष रेवाशंकर मगरदे, शिबू सिंह, कृष्णा साहू, मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे, विनय मदने, योगेश बरड़े, प्रकाश डेहरिया, मनोज ठाकुर, परमेश्वर नागले, बॉबी हैदर,राजेश कांति, बाबू सिंह, प्रवीण सोनी, विनी रॉय, राहुल कापसे, राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours