सारनी। पॉवर इंजीनियर्स एवं एम्प्लाईज एसोसिएशन द्वारा युवा विद्युत कर्मियों के समानता के अधिकार के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के तृतीय चरण में 1 फरवरी से 1 घंटे का प्रतिदिन धरना प्रारम्भ किया था धरना छठवे दिन भी जारी रहा सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के गेट क्रमांक 7 शाम 5.35 से 6.35 तक धरना दिया गया तथा कंपनी कैडर के विद्युत कार्मिकों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने की मांग कर रहे है छठवे दिन के धरना कार्यक्रम में प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम क्षेत्रीय सचिव जगदीश कुमार साहू रोहित विश्वकर्मा, धर्मेंद्र खैर, अरविंद भिलाला, द्वारा संबोधित किया गया और सभी से आव्हान किया कि सभी लोग इस 1 घंटे के धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और अपने संगठन को मजबूत बनाएं आशीष यादव, निशांत राठौर , रोहित विश्वकर्मा, संग्राम सिंह मरावी, अमित बनसोढ, सुरेश मालवीय, इरफान खान ,अमित चौरे, पृथ्वी पाल, संतोष धुर्वे ,दीपक मालवीय, कुलभूषण वर्मा, हर्षल नखाते, देवेंद्र नागले, सुभाष नागले ,कम्पनी के सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।
समानता के अधिकार के लिए युवा विद्युत कर्मियों का धरना छठवें दिन भी रहा जारी
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours