घोड़ाड़ोगरी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वधान से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता मैं तीसरे व चौथे राउंड के मैच में पहला मैच सत्यम बाजारढाना घोड़ाडोंगरी विरुद्ध श्रमजीवी पत्रकार इलेवन घोड़ाडोंगरी के बीच हुआ मुकाबले को एकतरफा करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मैच में अपनी जीत दर्ज की। वही दूसरा मैच आर एस एस सलैया विरुद्ध डॉन बैतूल के बीच खेला गया, वह भी एक तरफा रहा मैच में डॉन ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच साइ सुपर बाजार बगडोना विरुद्ध तिरंगा क्लब पाथाखेड़ा के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले में साईं सुपर बाजार बगडोना ने मैच को जीत लिया। चौथा व दिन का अंतिम मैच डॉन क्रिकेट बैतूल विरुद्ध साईं सुपर बाजार बागडोना के बीच खेला गया बहुत ही रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर मैच को साईं सुपर बाजार बगडोना ने जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी साई सुपर बाजार की ओर से बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज गुड्डू ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए व अंतिम ओवरों में घनश्याम द्वारा बहुत ही आक्रमक पारी खेलते हुए अंतिम गेंद पर मैच अपनी टीम के पक्ष में बना लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए साईं सुपर बाजार बगडोना के बल्लेबाज गुड्डू को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
सतपुड़ा ट्रॉफी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी साईं सुपर बाजार बगडोना
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours