किसानों का धरना प्रदर्शन व ज्ञापन 21 को

Estimated read time 0 min read

रानीपुर। अपनी जायज मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में 21 दिसंबर 2020 को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन व कलेक्टर को ज्ञापन सौंघेगा भारतीय किसान संघ। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मलैया के तत्वाधान में जिले के सैकड़ों किसान अपनी जायज मांगों को लेकर 21 दिसंबर 2020 को कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा।भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मलैया ने जिले के सभी किसान बंधुओं से आग्रह किया है कि शासन प्रशासन के गलत नीतियों तानाशाही रवैये के कारण आज देश और प्रदेश का किसान आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा है क्योकि सरकारें घोषणाएं तो करती है लेकिन उसे अंतिम छोर किसान तक पहुचने में वर्षो लग जाते है जिसके परिणामस्वरूप किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा है। फिर चाहे कर्जमाफी हो बोनस हो भावन्तर कि राशि हो राहत राशि हो चाहे बिजली की समस्या हो समर्थन मूल्य हो चाहे राजस्व के मामले हो जिसके लिए किसानों को बड़ी जद्दोजहद करना पड़ता है । वही सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिलो में संशोधन इन सभी समस्याओं और शोषण के खिलाफ भारतीय किसान संघ का सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम किया जाना है । मलैया ने बताया कि कृषि अध्यादेश को लेकर पूर्व से अवगत कराया जा रहा है परंतु इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया एवं समर्थन मूल्य की गारंटी भी होना चाहिए इसलिए धरना दिया जा रहा है इसलिए जिले के सभी किसान साथियों से अनुरोध है कि सभी अपने व्यस्त समय में एक दिन का समय निकालकर अपने हक अधिकार की आवाज बुलंद करें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours