सतपुड़ा जलाशय के खुले सात गेट,12,145 पर क्यों गैलन छोड़ा जा रहा पानी

Estimated read time 1 min read
  • तवा नदी के आसपास आने वाले गांव में किया अलर्ट जारी

सारनी। शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से सतपुड़ा जलाशय के गेट धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे जलाशय के तीन गेट खोले गए उसके बाद 10:30 बजे गेट  की संख्या बढ़ाकर पांच कर दी गई,जबकि एक बजे पहाड़ी क्षेत्र शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सतपुड़ा जलाशय के सात गेट एक- एक फीट तक खोल दिए गए थे बताया जा रहा है कि 6160 क्यूसेक पर सेकंड पानी सतपुड़ा जलाते से छोड़ा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों पर लगातार बारिश का दबाव बना हुआ है इसकी वजह से सतपुड़ा जलाशय के और भी गेट खोले जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।मौसम विभाग के द्वारा लगातार चार दिनों तक मूसलाधार तेज बारिश गिरने की चेतावनी दी है।ऐसी स्थिति को देखते हुए सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन के द्वारा जिला आपदा प्रबंधन,थाना प्रभारी और तवा नदी के आसपास आने वाले दर्जनों गांव में अलर्ट की घोषणा कर दी गई है।इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के नजरिए से नदी के आसपास के गांव के लोगों को नदी में पानी रहने की स्थिति में नदी पार नही करने की सलाह नहीं दी गई है। शनिवार को दोपहर 1:45 पर 7 गेटो को दो-दो फिट खोल दिया गया है। जिससे पर सेकंड 12145 गैलन पानी छोड़ा जा रहा है। सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन की माने तो देर शाम तक गेट की संख्या एवं गेट की हाइट को बढ़ाने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा वर्तमान समय में सतपुड़ा जलाशय में 1431 फीट पानी का भंडारण बना हुआ है। इसे लेबल बनाए रखने के लिए जलाशय के गेट खोले जा रहे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours