चिचोली। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार बैतूल जिले में भाजपा कार्यालय द्वारा बुधवार की शाम जारी की गई सूची अनुसार मुलताई नगर,भैसदेही नगर,भौरा- बिजादेही एवं चिचोली नगर मंडल यैसे चार मंडल के अध्यक्षो की नवीन नियुक्ति की गई हैं जिसमें चिचोली नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर श्रीराम मंदिर अध्यक्ष नीतेश आवलेकर की नियुक्ति भी शामिल हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कन्हैयालाल पहलवान बाबा के नाति,भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हंसराज आवलेकर के भतिजे एवं भाजपा चिचोली मंडल में लंबे अरसे तक मंडल अध्यक्ष रहे भाजपा नेता स्वर्गीय माधो आवलेकर के ज्येष्ठ सुपुत्र नीतेश आवलेकर को भाजपा नगर मंडल चिचोली का मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर नगर चिचोली एवं ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं,उन्होंने नीतेश आवलेकर को बधाईयाँ प्रेषित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,संभाग प्रभारी पंकज जोशी,जिला प्रभारी सुजीत जैन,कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के अध्यक्ष व पूर्व सासंद हेमंत खंडेलवाल,सासंद डीडी उइके एवं भाजपा के उर्जावान जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के प्रति कोटिशः आभार व्यक्त किया हैं।
अपनी नियुक्ति उपरांत नीतेश आवलेकर ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय एवं श्रीमती सुलोचना मालवीय,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय,उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय आवलेकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार,संजय आवलेकर,पार्षद बाली मालवीय,शांतिबन गोस्वामी,महामंत्री अमनसिंह कुशवाह,कृष्णा सोनी के अलावा सभी भाजपा नेताओं से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया हैं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोगी बनने का आग्रह किया हैं।
+ There are no comments
Add yours