श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास खण्ड आमला द्वारा धन संग्रह का शुभारंभ किया गया

Estimated read time 0 min read

आमला। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान का शुभारंभ मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर किया गया । सर्वप्रथम माता शेरावाली दरबार बस स्टैंड में स्थित कार्यालय पर सुन्दरकाण्ड पाठ  नागेश्वर मनोकामनानाथ मंदिर समिति के प्रमोद हुरमाडे, लक्ष्मण चौकीकर, भरत चौकीकर, कृष्णा कुंभारे, एवं सदस्यों द्वारा  किया गया।
धन संग्रहण की शुरुआत वरिष्ठ नागरिक मधुसूदन दुबे , कारसेवक अशोक नागले, पवन मिश्रा, द्वारा रसीद काट कर की गई। इसके साथ ही नया थाना भवन के सामने धन संग्रह कार्यालय का उद्घाटन किया गया। अभियान प्रमुख रामप्रसाद पंवार ने बताया कि धन संग्रह के लिए खण्ड में वार्ड अनुसार समितियां गठित की गई है सभी आज से धन संग्रह का कार्य आरंभ करें और अधिक से अधिक राम काज में सहयोग कर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण करने में योगदान दे।

इस अवसर पर संघ के अरविंद माथनकर, रामप्रसाद पंवार, अजय बरूआ,अनुराग डाफने, नरेंद्र गढेकर, प्रदीप ठाकुर, झामसिंघ ठाकुर, राकेश धामोडे, लक्ष्मण चौकीकर, संजय प्रजापति, लोकेश शर्मा, रमेश निमजे, कोमल साहू, प्रशांत प्रजापति, संजय या अमुना। यादव,हरी यादव,हेमन्त गुगनानी, संजय जैन, प्रकाश डाफने, भोला वर्मा, श्रीराम गठिया, मातृ शक्ति चन्द्रकला हरसुले, तानी बाई,बसंती ढोलेकर, आदि उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours