शाहपुर थाना मे शांति समिति की बैठक का आयोजन

Estimated read time 0 min read

शाहपुर। नवरात्र पर्व एवं दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना परिसर शाहपुर में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, सभी दुर्गा समिति,साई बाबा समिति  के सदस्यों एवं प्रमुखों के साथ शांति व सदभाव के साथ मनाने के लिए  थाना परिसर शाहपुर में बैठक आयोजित की गई।
एसडीएम अनिल सोनी की अध्यक्षता में बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए शासन के निर्देशानुसार चलते धारा 144 के अंतर्गत इस वर्ष के पर्व पर किसी भी प्रकार से चल समारोह में डीजे व बेंड पूर्णः प्रतिबंधित रहेगा। समिति  आरती के पश्चात किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होंगे।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमों का पालन करते हुए लोगों से अपील की गई है परंपरा का निर्वाहन करते हुए पर्व को मनाना है जिसमें हमें नियमो को ध्यान में रखते हुए असामाजिकता गतिविधियों पर नजर रखकर तत्काल पुलिस को सूचना देनी है।ताकि किसी भी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो सके।बैठक में दुर्गा पंडाल के समीप साफ सफाई करें। विगत वर्षों से चली आ रही पर्व की परपंरा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम द्वारा सभी को शांति और सौहाद्र से पर्व को मनाने और सभी को सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान तहसीलदार  वैद्यनाथ वासनिक , थाना प्रभारी  शिवनारायण मुकाती  एवं नगर के जनप्रतिनिधि में सरपंच श्रीमती मंगीता बाई,भाजपा मंडल अध्यक्ष शमनीष कुमरे,अनिल जैन,अमित महतो,उमेश पाटील, शत्रुजीत शुक्ला,कुलदीप चौधरी,राकेश परसाई,शांतनु तिवारी,दिनेश मालवीय,मनीष त्रिवेदी ग्राम पंचायत सचिव श्री रजनीकांत शुक्ला एवं  पत्रकार बन्धु  एवं नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours