किन्नर के प्यार में पागल युवक ने ब्लेड से काटी हाथ की कलाई

Estimated read time 1 min read

बैतूल। कहते है न कि प्यार में व्यक्ति किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो जाता है। चाहे उसका अंजाम कुछ भी हो। प्रेम तो प्रेम है किसी से भी हो सकता है। बैतूल में भी एक ऎसी ही एक मामला सामने आया है। किन्नर के प्यार में पागल एक युवक ने ब्लेड से अपनी हाथ की कलाई को काट लिया है। युवक का जिला अस्पताल में उपचार किया है।

मामला है गंज थाना क्षेत्र का जहां एक किन्नर की जुदाई उसके इटारसी में रहने वाले प्रेमी युवक आनंद कटारे से बर्दाश्त नही हुई , और अपनी किन्नर प्रेमिका को लेने वो बैतुल पहुंच गया । जब किन्नर कमलेश उर्फ करिश्मा ने उसके साथ जाने से मना किया तो आनंद ने रेजर से अपने हाथ को लहू लुहान कर लिया और मामला थाने तक पहुंच गया । घटना को लेकर आनंद ने बताया कि वो पिछले 7 सालों से करिश्मा से प्यार करता है । जो अपने परिजनों से मिलने कुछ दिनों पहले ही बैतुल आई थी । लेकिन काफी दिनों तक वापस इटारसी न लौटने पर वो उसे लेने बैतुल आया था लेकिन करिश्मा ने कुछ दिन और रहने की इच्छा प्रकट की जिसे काफी मनाने का प्रयास किया गया लेकिन जब करिश्मा नही मानी तो उससे सहन नही हुआ, और उसने रेजर से पुरा हाथ लहू लुहान कर लिया। युवक के प्यार की इन्तहां का पता इसी से चलता है कि उसके हाथ पे एक दो नही बल्कि कई घाव बन चुके है ।  आनंद ने जोश में आकर आत्महत्या करने का प्रयास तो कर लिया लैकिन इस अपराध के बाद पुलिस हरकत में आ गई और किन्नर करिश्मा सहित आनंद को थानेे लाया गया। जांच अधिकारी एएसआई जुगल किशोर पवार का कहना है कि कुछ ही दिन पहले इन दोनो पर कुछ युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला गंज थाने में दर्ज कराया गया है। इस घटना में दोनो पक्षों पर संयुक्त प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसआई जुगल किशोर युवक और किन्नर में शादी भी कर ली है। दिनों एक दूसरे के साथ रहते थे युवक ने किन्नर को इटारसी साथ ले चलने  कहा किन्नर के जाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोनों के विवाद की सुलझा लिया है कोई मामला दर्ज नही किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours